👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ रेलवे स्टेशन के माल गोदाम में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गई है। साथी ही हत्या या आत्महत्या की गुत्थी को सुलझाने में लगी है।
बता दें कि मामले सोमवार का है जब सुबह के वक्त हापुड़ रेलवे स्टेशन पर स्थित माल गौदाम में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली। लाश को देख मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।
Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099
























