
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): हापुड़ आंचल पेस फाउंडेशन में हुए स्वर्गीय पृथ्वी सिंह मेमोरियल U19 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में, यूनाइटेड क्रिकेट एकेडमी (पिलखुवा) ने हापुड़ स्ट्राइकर्स को 8 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, हापुड़ स्ट्राइकर्स ने 30 ओवर में 250 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। हापुड़ स्ट्राइकर्स के लिए आदित्य शिशोदिया ने शानदार 100 रन बनाए। यूनाइटेड क्रिकेट एकेडमी के लिए सुमित सैनी ने 3 विकेट और शिव ने 1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए, यूनाइटेड क्रिकेट एकेडमी (पिलखुवा) ने शानदार शुरुआत की। ऋषभ चौधरी ने शानदार 119 रन बनाए, अजय यादव ने 25 रन का योगदान दिया, ईशान मिर्जा 71 रन बनाकर नाबाद रहे, और रेहान खान भी 23 रन बनाकर नाबाद रहे।
यूनाइटेड क्रिकेट एकेडमी (पिलखुवा) ने 27.2 ओवर में 250 रनों का लक्ष्य हासिल कर टूर्नामेंट का फाइनल जीत लिया। ऋषभ चौधरी को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। अक्षत को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार में हर माल 99/- रुपए में: 8191820867


























