हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):ग्रेटर नोएडा के यूनाइटेड कॉलेज ऑफ एजुकेशन द्वारा “मदर डेयरी फ्रूट एंड वेजिटेबल प्राइवेट लिमिटेड,पटपड़गंज” में एक औद्योगिक दौरा किया गया जिसकी थीम “डेरी प्रोडक्ट निर्माण प्रक्रिया के व्यावहारिक ज्ञान को समझना” था। यूनाइटेड ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स, ग्रेटर नॉएडा के छात्रों को विपणन रणनीतियों, बाजार विभाजन और वितरण चैनलों, ब्रांडिंग, पैकेजिंग, आर एंड डी के क्षेत्रों में समझ विकसित करने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले डेरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध , आइसक्रीम, दही, छाछ आदि के अनेक प्रकार की निर्माण प्रक्रिया का गहन और विस्तृत प्रदर्शन कंपनी के प्लांट में देखने को मिला ।
कंपनी की रिलेशनशिप मैनेजर नेहा के मार्गदर्शन में छात्रों को उत्पादन और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन कैसे होता है? इस पर एक बहुत ही सर्वोपरि और व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ। इस दौरान वहां छात्रों को शुद्धिकरण, आगे के निस्पंदन, मानकीकरण, समरूपीकरण और पाश्चराइजेशन की प्रक्रिया दिखाई गई। इसके बाद, परीक्षण चरण आया जिसके तहत मानकों के अनुसार वे दूध की गुणवत्ता और शुद्धता की जांच करते हैं। मदर डेयरी पर्यावरण की रक्षा के लिए सोलर पैनल, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट का इस्तेमाल कर पर्यावरण का संरक्षण भी कर रही है। इस वार्ता सत्र के माध्यम से सभी छात्रों के प्रासंगिक प्रश्नों का उत्तर दियागया । प्लांट विजिट के बाद हम सभी को फ्लेवर्ड मिल्क और आइसक्रीम दी गई। इस दौरान मदर डेरी के मिस नेहा, रिलेशनशिप मैनेजर एवं यूनाइटेड कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ग्रेटर नॉएडा के प्रो. ऑनिमा रंजन, प्रो. मोनिका शर्मा, प्रो. नितिन त्रिपाठी उपस्थित रहे ।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811





























