गढ़मुक्तेश्वर में स्थापित होगी अनोखी गौशाला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद के पौराणित तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट बागड़पुर मार्ग पर सोमवार को भूमि पूजन व गौ पूजन के साथ एक गौशाला की स्थापना की गई। गौशाला के साथ-साथ पशु अस्पताल भी बनेगा। यह गौशाला व पशु अस्पताल करीब तीस बीघा भूमि पर बनाई जा रही है जिसका शुभारंभ सोमवार को संत संतोषी बाबा ने किया। इस अवसर पर दिल्ली व हरियाणा से बड़ी संख्या में गौभक्त उपस्थित थे।
गौशाला की स्थापना में मददगार लोगों ने दावा किया है कि यह गौशाला एनसीआर क्षेत्र की अनोखी गौशाला होगी और निराश्रित गौवंश को रखा जाएगी। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में गौभक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर मां गौ के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457





























