केन्द्रीय मंत्री ने किया ग्राम विकास योजनाओं का उद्घाटन
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): केन्द्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह ने शनिवार को विभिन्न ग्राम विकास योजनाओं का उद्घाटन किया।
केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वी के सिंह ने पिलखुवा के ग्राम छिजारसी में ( ग्रामीण सचिवालय एवं डिजिटल पुस्तकालय ), धौलाना क्षेत्र के ग्राम नारायनपुर वास्का में ( खेल का मैदान,ओपन जिम एवं योग स्थल ) तथा कपूरपुर क्षेत्र के ग्राम सपनावत के (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रेरणा कैंटीन ) का उद्घाटन किया।उन्होंने गांवों के विकास को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार की ग्राम विकास योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी और कहा कि सभी ग्रामीण अपने-अपने गावों में स्वच्छता को प्रमुखता दें।स्वच्छता से रोग दूर भागता है।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख निशान शिशोदिया,मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह,खंड विकास अधिकारी अभिमन्यु सेठ, अजित सोनू, सचिन, ग्राम प्रधान मुनेंद्र राठी,नसीईमुद्दीन मेवाती व राहुल आदि उपस्थित थे।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























