हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के अंतर्गत एक चाचा द्वारा भतीजी पर धारदार हथियार से गला रेत ने का मामला सामने आया है. वारदात को देख परिजन सहम गए जिन्होंने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया. सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई. आपको बता दें कि थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ में चाचा ने किसी बात को लेकर अपनी भतीजी पर जानलेवा हमला कर दिया और धारदार हथियार से भतीजी का गला रेत दिया. आनन-फानन में परिजन भतीजी को लेकर अस्पताल के लिए लेकर भागे और उपचार के लिए भर्ती कराया जहां भतीजी का इलाज चल रहा है. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई. बताया जा रहा है कि पीड़ित का चाचा मानसिक रोगी है जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

























