👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने नाबालिका के साथ रेप के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम संजू पुत्र जगदीश तथा प्रिंस पुत्र जयप्रकाश निवासीगण ग्राम माधापुर थाना सिंभावली है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंभावली पुलिस ने इसी वर्ष एक मुकदमा दर्ज किया। गिरफ्तार किए गए वांछित अभियुक्तों पर आरोप है कि उन्होंने एक नाबालिका का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों को पुलिस ने गुरुवार को खुड़लिया नया बाईपास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
DEEWAN, DPS, SBM, SBVM आदि की नई व पुरानी किताबें DISCOUNT पर खरीदें: 9528182700, 9457100571





























