हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कोहरे के कारण रेलवे ने हापुड़ से गुजरने वाली दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है जबकि एक ट्रेन के फेरों को भी घटा दिया है। कोहरे के कारण लिए गए रेलवे के इस फैसले से रेलवे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
मौसम बदलने के साथ कोहरा पड़ रहा है जिसका असर ट्रेनों की रफ्तार पर भी नजर आ रहा है। ऐसे में मेरठ से चलकर हापुड़ से वाया लखनऊ तक जाने वाली ट्रेन संख्या 22453-54 राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15621-22 आनंद विहार से चलकर हापुड़ से वाया कामाख्या जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को एक दिसंबर से एक मार्च तक के लिए रद्द कर दिया है जबकि लालगढ़ से वाया हापुड़ से डिब्रूगढ़ तक जाने वाली गाड़ी संख्या 15909-10 के फेरे भी घटा दिए हैं। यह ट्रेन प्रतिदिन की जगह सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288























