👁 0 views Views
चोरी में वांछित दो चोर पकड़े
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):पुलिस द्वारा जनपद हापुड में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली पुलिस ने धारा 379,411 भादवि में वांछित चल रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से चोरी की 480 रुपये नकद बरामद किए हैं।आरोपी गांव मुरादपुर के कादिर व शाह आलम है।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।






















