
👁 31 views Views
दो टप्पेबाज पुलिस के हत्थे चढ़े
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना हापुड नगर पुलिस ने धोखाधडी व टप्पेबाजी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।जिनके कब्जे से 4,360/- रुपये नगदी, पीली धातु के आभूषण व एक कार बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त भोली-भाली महिलाओं को निशाना बनाकर उन्हें अपनी बातों में उलझाकर धोखाधड़ी से उनके कानों के कुंडल आदि आभूषण लेकर फरार हो जाते थे।
आरोपी नई दिल्ली के टैगोर गार्डन का राज व रिशाल गार्डन थाना निहाल विहार नयी दिल्ली है।पुलिस ने दोनो को जेल भेज दिया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010


























