👁 0 views Views
ताश गेम में मुकद्दर आजमा रहे दो दबोचे
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के मीनाक्षी रोड पर खुलेआम जुआ खेल कर मालदार होने का सपना पालने वाले दो लोगो को पुलिस ने धर दबोचा।पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 470 रूपए नकद व ताश बरामद की है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं जुआरी व सट्टेबाजों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत एक सूचना पर थाना हापुड़ नगर पुलिस मीनाक्षी रोड पहुंची और जुआ खेलते हुए दो जुआरियो को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से नकदी व ताश के पत्ते बरामद हुए है।आरोपी हापुड के मौहल्ला सराय बसारत अली का साहिर व मजीद पुरा का समीर है।
लाखों के वाहन को चोरी होने से बचाए: 8979003261
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























