हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लाहबख्शपुर-बागड़पुर बॉर्डर पर खेती की जमीन को लेकर दो पक्ष सामने सामने आ गए। इसके बाद सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने काम रुकवाया और जांच शुरू की। दोनों पक्षों को शांतिपूर्ण तरीके से विवाद को निपटाने के लिए निर्देशित किया गया है। राजस्व की टीम की रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
दरअसल अमरोहा के जोया निवासी एक व्यक्ति ने दो साल पहले 10 बीघा जमीन गांव बागड़पुर के जंगल में खरीदी थी। जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जिसकी शिकायत पीड़ित ने एसडीएम को दी जिसके बाद एसडीएम के आदेश पर टीम मौके पर पहुंची और दोनों ही पक्षों की भूमि का अलग-अलग चिन्हिकरण कर दिया। उसके बाद दूसरे पक्ष ने उनकी भूमि पर लगाए गए खम्भों को तोड़ दिया। मामला बिगड़ता देख पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काम रुकवा दिया और जांच शुरू की।




























