👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर के जंगल में शुक्रवार को गन्ने के खेतों में दो पांडा हिरण आपस में भिड़ गए। ऐसे में सींग फंसने के कारण एक पांडा हिरण की मौत हो गई जिनके शव को वन विभाग की टीम ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और उसके बाद दफना दिया।
डीएफओ हापुड़ संजय कुमार मल्ल ने बताया कि गांव अल्लीपुर के ग्रामीणों ने देखा कि एक गन्ने के खेत में दो पांडा हिरण हैं जो लड़ रहे हैं। टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक एक पांडा की मौत हो चुकी थी। वन विभाग का कहना है कि ब्रीडिंग के दौरान अक्सर दो पांड़ा में ऐसी लड़ाई होती है और सींग फंसने के कारण एक पांडा की मौत हो गई जिसके शव को दफना दिया गया है।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950


























