👁 0 views Views
भाजपा नेत्री के पौत्र को मंत्री ने दिया आशीर्वाद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कैप्टन विकास गुप्ता ने भाजपा नेत्री अलका निम के आवास पर पहुंच कर उनके पौत्र को आशीर्वाद दिया और पौत्र के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर समाजसेवी नरेंद्र अग्रवाल भी कैप्टन विकास गुप्ता के साथ भाजपा नेत्री अलका निम के आवास पर पहुंचे। कैप्टन विकास गुप्ता ने उपस्थित लोगों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक स्तर पर भारत को एक अलग पहचान दी है और देश को उन्नति के शिखर पर पहुंचाया है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे भाजपा के मंच पर एकत्र हो जाएं और भारत की उन्नति में अपना सहयोग प्रदान करें।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























