👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोरोना के दो और मामले सामने आए हैं जिससे एक्टिव केसों की संख्या एक से बढ़कर तीन हो गई है. सभी मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है जिनका उपचार जारी है. हालांकि अभी भी सड़कों पर लोग लापरवाह बने हुए हैं और बिना मास्क के ही घूम रहे हैं.
शुक्रवार को कोरोना के दो नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई. एक मरीज हापुड़ और एक गढ़ में मिला जिसके बाद हापुड़ में एक्टिव केसों की संख्या बढ़ कर दो और गढ़ में एक हो गई है. सभी मरीजों का उपचार जारी है.
प्रॉपर्टी में निवेश करने का सुनहरा अवसर: 8393082542





























