दबंगों के हमले में दो घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात के गांव श्यामपुर में शनिवार की सुबह दबंगों ने दो युवकों पर हमला कर दिया। पीड़ितजनों ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने हेतु थाना हापुड़ देहात में तहरीर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव श्यामपुर का परमजीत शुक्रवार की भोर में शादी से घर लौट रहा था कि दबंगों ने उस पर हमला कर दिया और मारपीट की। परमजीत अपने चचेरे भाई सतेंद्र दबंगों के घर पहुंचे और मारपीट का कारण जानना चाहा तो वे आग बबूला हो गए और दोनों चचेरे भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित परिवार ने रिपोर्ट दर्ज करने हेतु थाने में तहरीर दी है।
50% DISCOUNT in ADMISSION FEE: Dewan Public School: Admissions Open From Nursery to Class IX & XI: 8938050065

हापुड़ के वार्ड-29 से निर्दलीय प्रत्याशी अमित कृपाल मोनू बालाजी वाले को मिल रहा जनसमर्थन


























