कार व बाइक की भिडंत में दो घायल, मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के कुचेसर रोड चोपला पुल के पास शुक्रवार को एक कार और बाइक आपस में भिड़ गए जिसमें दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस घटना स्थल पर पहुंच गई। बाइक सवार 20 वर्षीय शेखर और 22 वर्षीय दीपक कुचेसर की ओर से शिंभावली की तरफ जा रहे थे। तभी अचानक एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी और दोनों युवक जख्मी हो गए। एम्बुलेंस कर्मी ईएमटी रोहित कुमार ने दोनो घायलों को फर्स्ट एड देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिखेड़ा में भर्ती कराया।
ठंड को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार के निर्देशानुसार सभी 108 एम्बुलेंस हॉटस्पॉट पर तैनाती कर दी गई है जिससे कि एंबुलेंस समय से घटनास्थल तक पहुंच सके।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606






























