हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दौरान दो लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मामला हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के रामलीला मैदान के पास का है जहां शुक्रवार को बाइक पर सवार दो लोग दिल्ली से हापुड़ की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह रामलीला मैदान के पास पहुंचे तो सामने से बाइक सवार दो लोग रॉन्ग साइड आए जिससे बाइक सवार का बैलेंस अनियंत्रित हो गया और दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। इस दौरान बाइक सवारों में जमकर हंगामा हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884
























