
दो प्रधानाध्यापकों को किया गया निलंबित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव रसूलपुर और मुबारकपुर स्थित स्कूल में वित्तीय अनियमितता, दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ तथा अन्य अनियमितताओं के मामले में दो प्रधानाध्यापकों को निलंबित किया गया है। मामले में टीम का भी गठन कर मामले की जांच शुरू हुई है। कुछ शिक्षकों की भी शिकायत मिली है जिन पर जांच की जा रही है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऋतु तोमर ने बताया कि रसूलपुर स्थित जूनियर हाई स्कूल की शिकायत आई थी। जांच में पाया गया कि स्कूल द्वारा वित्तीय अनियमिताएं की गई हैं। साफ-सफाई की स्थिति बदतर मिली है। छात्र संख्या में भी संतोषजनक नहीं थे। मामले में प्रधानाध्यापक फरियाद अली को निलंबित कर दिया गया है।
इसके अलावा उबारपुर स्थित स्कूल के निरीक्षण में भी अन्य अनियमितता मिली थी। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक महेंद्र की अनुपस्थिति लगाई थी। उन्होंने रजिस्टर पर ओवरराइटिंग कर दी। इसके साथ ही अन्य प्रकरण भी सामने आए। दोनों ही मामलों में विस्तृत जांच कराई गई थी जिसमें दोष सिद्ध होने पर दोनों प्रधानाध्यापकों को निलंबित कर कार्रवाई की गई है।
The Prime School in Babugarh Chhawani
DEEWAN GLOBAL SCHOOL || Admissions Open Session: 2025-2026 || 7055651651

























