
👁 57 views Views
परीक्षा देने गई दो लड़कियां गायब
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के बुलंदशहर रोड पर स्थित एक इंटर कालेज में मंगलवार को परीक्षा देने आई दो छात्राएं घर वापिस नहीं लौटी।
थाना हाफिजपुर के गांव घुंघराला से दो छात्राएं हापुड़ के जैन कन्या इंटर कालेज में मंगलवार को परीक्षा देने आई थी, परंतु परीक्षा देने के बाद घर वापिस नहीं पहुंची। छात्राओं की एक अन्य सहेली ने बताया कि वे परीक्षा देने के बाद बाजार की ओर चली गई थी। एक छात्रा के अभिभावक ने इस सिलसिले में हापुड़ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






























