हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में स्वास्थ्य विभाग के दो संविदा कर्मियों को हटा दिया है. बता दें कि कोरोना टीकाकरण को लेकर आई डी लीक होने के मामले में दो संविदाकर्मियों को हटाया गया है. आई डी लीक होने से कई लोगों ने खुद ही अपना टीकाकरण प्रमाण पत्र पोर्टल पर अपलोड कर दिया जबकि इन लोगों का टीकाकरण हुआ ही नहीं था. ऐसे में फर्जी तरीके से हुए टीकाकरण का पर्दाफाश होने पर सिंभावली और कोठी गेट पर स्थित स्वास्थ्य केंद्र के एक कर्मी को हटाया गया है. कुछ दिन पहले सिंभावली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आईडी गलत अपलोड करने के मामले में एक कर्मचारी को हटाया गया था जबकि फरवरी में कोठी गेट पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी को हटाया गया था.
I.I.E.M. ग्रुप की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को कांवड़ यात्रा, महाशिवरात्री, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी की हार्दिक
























