
विजय हत्याकांड: थाने पहुंचे परिजन हुए भावुक, सीओ ने दिया कड़ी कार्रवाई का आश्वासन
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): रंगों की होली पर खून की होली खेलने वाले हमलावरों को पुलिस बख्शने के मूड में नहीं है। एक ग्रामीण की जान लेने वाले बदमाशों की धर पकड़ के लिए पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। 40 वर्षीय विजय पुत्र सुरेश निवासी गांव पुष्पावती पूठ के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन गुरुवार को थाना बहादुरगढ़ पहुंचे जहां सीओ स्तुति सिंह ने परिजनों को मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बता दें कि होली के अवसर पर बाइक सवार बदमाशों ने जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव पुष्पावती पूठ में में बुधवार को घर पर होली खेल रहे ग्रामीण विजय की तमंचे से गोली मार कर हत्या कर दी थी जिसके बाद बदमाश फरार होने में कामयाब रहे। उसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। गुस्साए परिजन गुरुवार को थाना बहादुरगढ़ पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की जहां पहुंची सीओ स्तुति सिंह ने कहा कि मुकदमे में जो मदद होगी वह की जाएगी। पुलिस लगातार बदमाशों की धर पकड़ के लिए दबिश दे रही है। इसी बीच महिलाएं भावुक हो गई तो सीओ स्तुति सिंह ने कहा कि पुलिस आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है जिसका कोई नहीं उसके साथ पुलिस-प्रशासन खड़ा है। सीओ द्वारा परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























