हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ में दो बच्चे खेलते-खेलते तालाब में गिर गए जिसके कारण दोनों की मौत हो गई जिससे गांव में शोक की लहर है। वहीं मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने किसी तरह की पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया है।

सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ के रहने वाले खालिद पुत्र आस मोहम्मद ने बताया कि उसकी एक बहन गुलिस्ता का निकाह गांव सलाई निवासी नन्हे के साथ हुआ था। वहीं दूसरी बहन साजदा का निकाह गांव वैठ निवासी माजीद के साथ हुआ था। मामला गुरुवार का है जब माजीद का छह साल का बेटा अरहान और नन्हे की सात साल की बेटी इल्मा अपने ननिहाल में आए थे और घर के पास खेल रहे थे। खेलते हुए दोनों बच्चे तालाब के पास पहुंच गए जहां दोनों डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख लोगों ने शोर मचाया और कड़ी मशक़्कत के बाद उन्हें निकाला गया। ग्रामीण दोनों बच्चों को चिकित्सा के यहां लेकर पहुंचे जिन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने किसी तरह की पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया है।
बिना चीरे और टांके के दांत व जबड़ा लगवाएं: 7668219093


































