
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात पुलिस ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता व मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शिवम तथा बिट्टू पुत्रगण भोले राम निवासीगण ग्राम औरंगाबाद थाना सिंभावली को दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों को मंगलवार को ग्राम ददायरा के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 1:00 हापुड़ देहात थाने में तैनात हेड कांस्टेबल दौलत राम और कांस्टेबल अभिषेक त्यागी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी उन्होंने एक बाइक पर सवार होकर आए तीन संदिग्धों को रुकने का इशारा किया। तलाशी के दौरान शराब की बोतल बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया था। इसके बाद आरोपियों ने मिलकर पुलिसकर्मियों को जमकर पीटा। सूचना पर पहुंचे अन्य पुलिस कर्मियों ने मामले में कार्रवाई करते मुकदमा दर्ज किया और मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी भाई हैं।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























