हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली के अंतर्गत गांव देवली में गांधी जयंती की सुबह बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा तीन ग्रामीणों पर की गई फायरिंग के आरोप में पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने यह गिरफ्तारी गांव अट्टा के शराब के ठेके के पास से की है। पुलिस एक अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।
आरोपी महिला पूनम उर्फ बिट्टू पत्नी नवीन फौजी निवासी गोविंदपुरी थाना किठौर मेरठ है, तथा अंकित पुत्र गजे सिहं निवासी गांव डेरियों रछोती थाना मुडाली मेरठ है।
पुलिस ने बताया कि दो अक्तूबर की सुबह गांव देवली के वीरेंद्र भाटी, सुजीत भाटी, सरफुद्दीन उर्फ सप्पो गांव में सुबह के वक्त भ्रमण कर रहे थे कि एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए और तीनों ग्रामीणों पर फायर कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के अगले दिन सोमवार को सरफुद्दीन की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि वीरेंद्र भाटी का मेरठ के अस्पताल व सुजीत भाटी का दिल्ली अस्पताल में इलाज चल रहा है। गिफ्तार महिला पर साजिश रचने का आरोप है।
Kamyabvya के छात्रों ने नीट परीक्षा में मारी बाजी: 7060655035





























