
👁 16 views Views
एटीएम से नकदी उड़ाने वाले दो दबोचे
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के थाना पिलखुवा पुलिस ने धोखाधड़ी से एटीएम कार्ड प्राप्त कर नकदी निकालने के मामले में वांछित व फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से 2,000/- रुपये नकद,अवैध चाकू व तमंचा असलहा तथा मोटर साइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार आरोपी जनपद बिजनौर के गांव जसबंतपुर का अहसान अली व मौहल्ला जब्ता गंज का शाहिद है।पुलिस ने दोनो को जेल भेज दिया है।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600
























