
मोबाइल छीनने व चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, 10 फोन बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर पुलिस ने मोबाइल छिनैती और चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने 10 मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, अवैध असलहा बरामद किया है। पुलिस ने जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र के गांव खेड़की निवासी सलीम पुत्र अय्यूब और ग्राम दीपा जलालपुर निवासी अमन पुत्र गुलफाम को दबोचा है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी चलते समय मोबाइल फोन पर बात करने वाले राहगीरों से मोबाइल फोन छीन कर ट्रक, बस आदि से मोबाइल फोन चोरी करते थे। पुलिस ने रामपुर अंडरपास के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनके कब्जे से पुलिस ने छीनैती व चोरी हुए 10 मोबाइल फोन, अवैध तमंचा मय जिंदा कारतूस, अवैध चाकू और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























