200 लोगों के साथ लाखों की ठगी करने वाले दो दबोचे, 1.17 लाख बरामद










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की साइबर सेल और थाना सिंभावली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो कलोन फिंगरप्रिंट बनाकर लोगों के अकाउंट से ठगी करते थे। आरोपी अभी तक 12 से 15 लाख रुपए का फ्रॉड कर चुके हैं। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके अन्य साथियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम विकास सिंह और विकास श्रीवास्तव है।
हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि थाना सिंभावली पुलिस और साइबर सेल को सूचना मिली थी कि आधार इनेबल खाते से साइबर ठगों ने 60 से 70 हजार रुपए निकाल लिए हैं जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से पुलिस ने एक लाख 17 हजार रुपए नकद, एक लैपटॉप, 8 मोबाइल फोन, एक लग्जरी कार, पांच डेबिट कार्ड, प्रिंटर, दो फिंगरप्रिंट स्कैनर, डाटा केबल, रबड़ के 40 फिंगर क्लोन, चार सिम कार्ड, पॉली स्टेम्पर मशीन आदि बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी करीब 100 से 200 लोगों के साथ ठगी कर लाखों रुपए का चूना लगा चुके हैं।
एसपी अभिषेक वर्मा का कहना है कि आरोपी फर्जी जन सेवा केंद्र के माध्यम से लोगों के अंगूठे का क्लोन बना रहे थे। इसके लिए कुछ वेबसाइट पर जाकर आधार कार्ड इत्यादि डाउनलोड कर डुप्लीकेट फिंगरप्रिंट बनाकर आधार इनेबल खातों से पैसे निकाल रहे थे।आरोपियों ने हापुड़ के साथ-साथ गाजियाबाद, जेवर में भी कई लोगों के साथ फ्रॉड किए हैं। बताया जा रहा है कि गिरोह के सदस्य पूर्वांचल, लखनऊ, दिल्ली-एनसीआर में किराए के मकान पर रहकर ठगी को अंजाम देते हैं जिन्हें पुलिस ने सिंभावली गांव कट के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विकास सिंह पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह निवासी गोमती नगर लखनऊ तथा विकास श्रीवास्तव पुत्र विनय प्रकाश श्रीवास्तव निवासी सिद्धार्थ नगर हाल निवासीगण क्रॉसिंग रिपब्लिक गाजियाबाद को पुलिस ने जेल भेज दिया।

एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878








Related Posts

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…

Read more

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
error: Content is protected !!