
👁 22 views Views
चोरी के फोन सहित दो दबोचे
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):धौलाना पुलिस ने गांव शेखपुर खिचरा में फुरकान के घर हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियो को धर दबोचा।पुलिस ने चोरी का माल बरामद किया है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना धौलाना पुलिस ने ग्राम शेखपुर खिचरा में हुई चोरी की घटना का अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार, जिनके कब्जे से चोरी किया गया सामान 7 कीपैड फोन,सिलेंडर पंखे आदि सामान बरामद किया है।आरोपी गांव शेखपुर खिचरा का इकराम व जनपद बिजनौर के गांव सुल्तानपुर का आमिर है।पुलिस ने दोनो को जेल भेज दिया है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846


























