👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ढाई लाख रूपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. पैसे वापस मांगने पर पीड़ित को आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
अर्जुन नगर निवासी देवेंद्र शर्मा पुत्र सत्य प्रकाश का आरोप है कि रजनीश पुत्र निरंजन त्यागी निवासी हापुड़, फरजाना, फैज, खलील, फजील, सुफियान, रिजवान, चमन, रिजवाना ने उससे ढाई लाख रुपए हड़प लिए जिन्हें वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Car AC की सर्विस पर पाएं लेबर पर 50% छूट: 7417094122























