हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की चारों निकायों के लिए 11 मई को मतदान कराने के लिए मतदान कर्मियों को हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी स्थल से रवाना किया जा रहा है। इसी बीच चुनाव में एक महिला शिक्षिका की ड्यूटी लगने पर उसके जुड़वा बच्चे रोने लगे। इस दौरान शिक्षिका की आंखें भी भर आई।

आपको बता दें कि हापुड़ के मोहल्ला श्रीनगर निवासी अंजू रानी पत्नी प्रशांत हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित एक स्कूल में शिक्षिका हैं जिनकी ड्यूटी चुनाव के लिए गढ़मुक्तेश्वर में लगाई गई है। जब अंजू रानी के जुड़वा बच्चों को पता चला कि उनकी मां चुनाव में ड्यूटी करने के लिए जा रही हैं तो वह रोने लगे जो अपनी मां को छोड़ने के लिए हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी स्थल पहुंचे। बच्चों को रोता देख अधिकारियों का हृदय भी पसीज गया जो ड्यूटी बदलने की बात कहने लगे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457























