
ट्रस्ट की जमीन का सौदा बाजार में
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जमीनों के बढ़ते दामों से आकर्षित होकर लोग ट्रस्ट और विवादित संपत्तियों को बेचकर काला धन एकत्र करने में जुटे हैं। अब एक ताजा मामला प्रकाश में आया है जहां कब्जे धारक ट्रस्टियों ने हजारों वर्ग गज भूमि को 17 उपखंडों में बताकर बेचना शुरू कर दिया है जिनमें से सात प्लॉट बिके हुए बताए जा रहे हैं।
यह ट्रस्ट की भूमि त्यागी नगर में लाल कोठी के पीछे देवलोक कॉलोनी रोड पर है जहां पहले अवैध रूप से मिट्टी का भराव किया गया और फिर प्लाटिंग करके उसका नक्शा दलालों की बिक्री हेतु जारी किया गया। दलाल नक्शा लिए घूम रहे हैं और अब तक सात लोगों को फंसा कर प्लॉट बेच चुके हैं। एक व्यक्ति ने तो तीसरी मंजिल तक भवन निर्माण कराया है। दलाल शेष प्लॉट 30-35 हजार रुपए गज में भोले-भाले लोगों को फसाने में लगे हैं।
बता दें की बिक्री के लिए बाजार में लाई गई भूमि एक ट्रस्ट की है जिसको लेकर ट्रस्टियों में विवाद जारी है और यह विवाद कभी भी न्यायालय में जा सकता है। ट्रस्ट की भूमि को बेचने के लिए किसी भी अदालत से और उपखंडों में बताकर बेचने के लिए हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण से कोई अनुमति नहीं ली गई है।

घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216

























