
यज्ञ के द्वारा नामकरण संस्कार हुआ
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): रजत सिघंल एंव सुमन जैन सिघंल (टीकाराम तेल वाले परिवार)के यहाॅ नवजात शिशु का नामकरण संस्कार गायत्री शक्तिपीठ, शौलाना से आई टोली के रामकिशन शर्मा, राकेश शर्मा की टोली ने विधि-विधान से मनोहर रेजीडेंसी मे सम्पन्न कराकर शिशु का नाम ‘ सार्विन ‘ घोषित किया गया। इस अवसर पर हिमांशु सिघंल(सीइओ, इनमोरफीस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा)के बेटे सोउम का जनेऊ धारण संस्कार तथा बेटी श्रव्या का कर्ण छेदन संस्कार भी कराया गया।रजत सिघंल की बहन आकांक्षा के बेटे का भी जनेऊ धारण संस्कार सम्पन्न हुआ। शान्ति कुंज, हरिद्वार प्रतिनिधि टोली नायक रामकिशन शर्मा ने कहा कि यज्ञ और संस्कार भारतीय सनातन संस्कृति का मूल है आज की युवा पीढ़ी भारतीय जीवन मूल्यो को भूलती जा रही है शान्तिकुंज हरिद्वार यज्ञ, गायत्री तथा सनातन संस्कृति के संस्कारो को पुनर्जीवित करने मे लगा है। शिशु के नामकरण के नामकरण होने पर उसके दादा जयप्रकाश सिंघल तेल वाले, रामकिशन सिघंल, राजेन्द्र सिघंल, राकेश सिघंल, नाना सुरेश चन्द जैन, नानी डाo रेखा जैन, दादी रेखा सिघंल सहित परिवार जनो ने आशीर्वाद दिया। सोउम,श्रव्या को भी परिवार जनो से पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद दिया। कुंआ पूजन के पश्चात भजन संध्या का आयोजन हुआ। नोएडा से आई संगीत टोली ने भक्तिपूर्ण संगीतमय भजन सुनाकर श्रोताओ को आनंदित किया। समारोह मे उधमी चक्रवर्ती गर्ग, सुभाष गर्ग, विधायक विजय पाल सिंह आढती, सतीश गोयल, आरेन्द्र चौधरी, जैन समाज के संरक्षक अनिल जैन, अध्यक्ष सुधीर जैन,महामंत्री अशोक जैन, चेयरमैन प्रदीप जैन, जैन मिलन के अध्यक्ष पंकज जैन, महामंत्री सुशील जैन, मंत्री राजीव जैन, उपाध्यक्ष भुवन जैन, नीतू जैन, प्रभा जैन, बबीती जैन, विनोद बाला जैन, चंडी मन्दिर समिति के मंत्री मोहित जैन,एस एस एस वी कालेज के मंत्री अमित अग्रवाल जानी, स्नेह हिल सिघंल,मोहित सिघंल, पूजा सिघंल, सुशांत सिघंल, दिशांत सिघंल सहित गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926
























