👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को दिल्ली लखनऊ हाईवे पर एक ट्रक हाईवे पर पलट गया। सड़क हादसे में चालक घायल हो गया जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बता दें कि जिला रामपुर के पिपलिया निवासी मोहम्मद सलीम ट्रक चालक है जो कि रविवार की सुबह दिल्ली से ट्रक में माल भरकर गढ़ की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक गांव वैठ के पास पहुंचा तो चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया और ट्रक सड़क किनारे पलट गया जिससे वह घायल हो गया। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457





























