
👁 23 views Views
नो एंट्री में घुसा ट्रक, लगा जाम
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com): हापुड़ में ट्रैफिक व्यवस्था लड़खड़ाने तथा यातायात जाम लगने के पीछे ट्रैफिक पुलिस की अवैध वसूली और पैसा लेकर नो एंट्री के वक्त भारी वाहनों को प्रवेश दिलाना ही ट्रैफिक पुलिस की कहानी बयां करती है।
मामला रविवार की सुबह 21 जून का है जब ट्रैफिक पुलिस का इशारा पाकर एक भारी वाहन गढ़ रोड पर स्थित भगवती गंज मंडी में प्रवेश करते हुए देखा गया जिस कारण गढ़ रोड पर यातायात व्यवस्था लड़खड़ा गई और वाहन रेंग-रेंग कर चलने लगे। साथ ही नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
नागरिकों की मांग है कि ऐसी व्यवस्था की जाए ताकि नो एंट्री के वक्त भारी वाहन नगर सीमा प्रवेश न करने पाए।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























