
आजाद समाज पार्टी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कर रही प्रचार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आजाद समाज पार्टी काशीराम के प्रचारक गांव-गांव गली गली पहुंच रहे हैं। चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। वैसे ही हापुड़ में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर कर रहे हैं। जहां चार लोग होते हैं वहीं नुक्कड़ सभा से प्रचार शुरू कर देते हैं। इस प्रचार में उमेश साजन अपनी टीम के साथ सांसद चंद्रशेखर आजाद के संघर्ष व पार्टी की नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में आजाद समाज पार्टी के साथ जुड़ने का आव्हान कर रहे हैं। ऑनलाइन बीस रुपए की मेंबरशिप बनाकर पार्टी का कारवां बढ़ा रहे हैं। वही आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अध्यक्ष व हापुड़ विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र कुमार शिरीष के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में लोगों से सपोर्ट करने के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं l
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























