👁 0 views Views
हापुड़ (गढ़मुक्तेश्वर), सीमन/प्रज्ज्वल शर्मा (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ तीर्थ नगरी में एक ट्रक ने कार में टक्कर मारदी जिससे कार मामूली रुप से क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात ये रही कि किसी को चोट नहीं आई। बता दें कि मामला बृजघाट पुल का हैं एक कार में ट्रक ने टक्कर मारदी। ट्रक को खुद की ओर आता देख कार सवारों की चीख निकल गई। कार में कार चालक व दों महिलाएं बैठी हुई थी जो नोएडा से बरेली जा रहे थे कि अचानक ट्रक ने गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी काफी दूर तक घिसटते हुए गई। हादसे के दौरान एनएच 9 पर जाम लग गया। ट्रक चालक ने हादसे के बाद भागने की कोशिश की लेकिन स्थानीय व्यक्ति द्वारा चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


























