
ट्रक ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गुलावठी-मसूरी रोड पर मंगलवार की रात करीब 10:00 बजे एक ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में पलट गई। ई-रिक्शा में दो महिलाएं समेत छह लोग सवार थे जो बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा यूपीएसआईडीसी स्थित एक कंपनी में ऑक्सीजन सिलेंडर छोड़कर लौट रही थी। जैसे ही वह गुलावठी-मसूरी रोड पर पहुंची तो मसूरी की दिशा से आ रहे ट्रक ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान ई-रिक्शा सड़क से उतरकर झाड़ियों में पलट गई। ई-रिक्शा में छह लोग सवार थे जो मामूली रूप से चोटिल हो गए। ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने ई-रिक्शा में सवार लोगों का हाल जाना।
हापुड़: सेठी हैंडलूम से होलसेल दामों पर खरीदे पर्दे, कंबल और भी बहुत कुछ: 7200060012





























