हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित मोहल्ला जसरूपनगर में दूषित पानी की वजह से क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हापुड़ के पूर्व विधायक गजराज सिंह का कहना है कि जसरूप नगर के हालात बेहद खराब हैं। बिजली विभाग और नगर विकास विभाग में तालमेल न होने के कारण क्षेत्र के लोग दूषित पानी पीने को लोग मजबूर है। इस दौरान संक्रामक बीमारी का खतरा भी मंडरा रहा है। शनिवार को पूर्व विधायक गजराज सिंह मोहल्लेवासियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे जिन्होंने क्षेत्र को दूषित पानी की समस्या दूर करने की मांग की। गजराज सिंह का कहना है कि जिलाधिकारी ने इस दौरान अपर जिलाधिकारी को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























