हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा निवासी महिला को दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति ने तीन तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी। पीड़िता हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के पास पहुंची जिन्होंने थाना पुलिस को मामले में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने एसपी के आदेश पर जीशान, हिना, गुलिस्ता, मुस्कान और चमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव पलवाड़ा निवासी महिला ने बताया कि उसका निकाह सिंभावली के गांव बक्सर निवासी जीशान के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लगे जिन्होंने दो लाख और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की। मांग पूरी न होने पर उन्होंने पीड़िता का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। 12 मार्च को पति समेत अन्य लोगों ने बिना किसी कारण महिला के साथ पिटाई की ओर से घर से निकाल दिया। पति ने तीन तलाक दे दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
VIDEO: रेमंड के लिए पहुंचे हापुड़ के आर. के. प्लाजा, कॉल करें: 8791513811




























