दिवंग्त लौकेश सिंहल के सेवा कार्यों को याद कर दी श्रद्धांजलि
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के उद्यमी व समाज सेवा के क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहने वाले दिवंग्त लौकेश कुमार सिंहल की शोक सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, न्यायिक व पुलिस अफसरों, उद्यमियों, पत्रकारों तथा वृंदावन के संत प्रवर श्री शिव स्वरुप जी महाराज ने पहुंच कर अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।
सेवानिवृत्त शिक्षक विनोद कुमार गुप्ता ने जनपद हापुड़ के विभिन्न संगठनों तथा कनाड़ा से डा.राजेंद्र वशिष्ठ द्वारा भेजे गए शोक संदेश को पढ़कर सुनाया।
शोक सभा में बड़ी तादाद में पहुंचे लोगों ने स्व.लौकेश कुमार सिंहल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपना दुख व्यक्त किया और प्रभु से दिवंग्त आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।
दिवंग्त लौकेश कुमार सिंहल के सुपुत्र शांतनु सिंहल व पौत्र गवस्थी सिंहल ने उनकी स्मृति को सदैव चिरस्थाई रखने के लिए उनके सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
ये भी पढ़ेः अवैध निर्माण से परेशानी ही परेशानी
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586























