हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा नगर पालिका परिषद की जमीन को कब्जा मुक्त करने के लिए एक टीम घटित की गई। अधिकारियों की टीम ने गांधी कॉलोनी स्थित पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता गोयल के मकान के पास स्थित पार्क, मोदीनगर बस स्टैंड, बजरंगपुरी, शैलेश फार्म हाउस स्थित विवादित धार्मिक स्थल, पबला बिजली के पास सरकारी भूमि समेत अन्य जगहों का निरीक्षण किया।
आपको बता दें कि नगर पालिका परिषद पिलखुवा की जमीन को जल्द ही कब्जा मुक्त कराया जाएगा। एसडीएम संतोष उपाध्याय, तहसीलदार एवं अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार, अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने जमीनों का शुक्रवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम संतोष उपाध्याय ने जल्द ही नगर पालिका परिषद की सरकारी भूमि को कब्ज़ा मुक्त कराने के आदेश दिए है।
ये भी पढ़ेः अवैध निर्माण से परेशानी ही परेशानी
वीर जी मलाई चाप वाले लेकर आए हैं: नॉनवेज का स्वाद अब वेज में: 8266888248
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132
























