👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ नगर ईकाई एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने रानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित तथा नमन कर याद किया। इस दौरान विभाग सह संयोजक मेरठ, विभाग कार्तिक गौड़ ने बताया कि रानी अहिल्याबाई होलकर महिला समाज सुधारक थी. उनके राष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं लोक कल्याण में अतुल्य योगदान को कभी भुला नहीं जा सकता वो हमेशा वंदनीय रहेगा. इस दौरान कार्यकर्ता बिट्टू जाटव, संजीव कुमार, आदित्य अग्रवाल,अनुज, सुजल, अनमोल आदि उपस्थित रहे.






















