
👁 4 views Views
हापुड जनपद में वन महोत्सव पर पौधारोपण
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में एक जुलाई से वन महोत्सव सप्ताह शुरू हो गया जो 7 जुलाई तक चलेगा।वन महोत्सव सप्ताह के दौरान जनपद में जगह-जगह विद्यालयो न्याय पंचायतो में एक पेड मां के नाम पौधारोपण किया जाएगा।स्कूलो मे फलदार वृक्ष लगाए जाएगे।
पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में बुधवार को हापुड़ के दिल्ली रोड स्थित एस.एस.वी. कालेज में वन महोत्सव सप्ताह का शुभारंभ हापुड के विधायक विजयपाल आढती ने वृक्षारोपण करके किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर उपस्थित लोगो ने पर्यावरण संरक्षण तथा पौधारोपण करने और उनकी सुरक्षा करने का संकल्प लिया।
First time in Hapur || Mivan construction 🚧 || Rcc homes: 9557303854
























