
सीडीओ हापुड़ के औचक निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में गर्भवती महिला हुई बेहोश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दस्तोई रोड पर स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में सीडीओ हापुड़ श्रुति शर्मा औचक निरीक्षण कर रही थी। इसी बीच एक गर्भवती महिला अस्पताल में बेहोश होकर जमीन पर गिर गई जिसके बाद मौके पर मौजूद स्टाफ ने तुरंत महिलाओं को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया और उसका उपचार किया। कुछ देर बाद महिला को होश आया इसके बाद उसका उपचार शुरू किया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ की मोती कॉलोनी सिकंदर गेट निवासी 25 वर्षीय निशा गर्भवती है जिसका उपचार हापुड़ की दस्तोई रोड पर स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में चल रहा है। मंगलवार को वह अल्ट्रासाउंड कराने के लिए अस्पताल पहुंची थी। गायनी कक्ष के बाहर अस्पताल में गर्भवती महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। उसकी तबीयत बिगड़ने से अफरा-तफरी मच गई जिसके बाद मौके पर मौजूद स्टाफ ने तुरंत महिला को उठाया और उसे इमरजेंसी कक्ष में लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार किया। कुछ देर बाद महिला को होश आ सका। अस्पताल में औचक निरीक्षण कर रही सीडीओ श्रुति शर्मा ने गर्भवती महिला का हाल जाना और महिला को बेहतर उपचार कराने के आदेश दिए।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651
























