
सफर हो गया महंगा, टोल टैक्स की दरें बढ़ी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा, गढ़मुक्तेश्वर तथा हाफिजपुर क्षेत्र में बने टोल टैक्स की दरें अब बढ़ गई हैं। ऐसे में हापुड़ में प्रवेश और निकासी के दौरान लोगों की जेब पर असर पड़ेगा, सफर महंगा हो गया। 31 मार्च की रात 12:00 बजे के बाद से टोल की बढ़ी हुई दरें लागू होंगी। करीब पांच फीसदी दरें बढढ़ी हैं। जनपद हापुड़ के पिलखुवा में छिजारसी, गढ़मुक्तेश्वर के अल्लाबख्शपुर और हाफिजपुर क्षेत्र के कुराना टोल की दरें 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद एक अप्रैल से बढ़ गई हैं जिससे जेब पर सीधा असर पड़ेगा। आईए निगाह डालते हैं नई दरों पर:
छिजारसी टोल प्लाजा की नई दरें:
गाड़ी 175, व्यावसायिक 280, बस 590, छोटी बस 640, ट्रक 925, मासिक पास 350.
अल्लाह बख्शपुर टोल की नई दरें (अप/डाउन):
कार, जीप 120/175, हल्के वाणिज्यिक 190/285, बस ट्रक 400/600, 10 टायर वाले ट्रक या इससे ऊपर 435/655, चार से छह धुरी वाले वाहन 625/940, सात से अधिक धुरी वाले वाहन 765/1145 को देने होंगे।
कुराना टोल की नई दरें अप-डाउन इस प्रकार हैं:
कार, जीप 115/170, हल्के वाणिज्यिक वाहन 185/275, बस, ट्रक 385/575, 10 टायर वाले ट्रक या इससे ऊपर 420/625, 4 से 6 धूरी वाले वाहन 600/900, सात से अधिक धूरी वाले वाहन 730/ 1095, लोकल वाहनों के लिए पास 350 रूपए होगा।
दिल्ली-एनसीआर का Authority Approved एवं RERA REGISTERED सबसे सस्ता घर Swimming pool, Club House एवं समस्त सुविधाओं के साथ मात्र 39 लाख से शुरू.
कॉल करें 95-2080-7055































