👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अगर आप ऑटो में बैठकर सफर करते हैं तो ज़रा संभलकर रहिए। हापुड़ में एक ऐसी महिला है जो कि ऑटो में सवारी के रुप में बैठकर लोगों के पर्स से पैसे चुरा लेती है और मौका देखकर उतरकर फरार हो जाती है। एक ऐसा ही मामला जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात से सामने आया है। जहां एक महिला के पर्स से शातिर आरोपी महिला ने पर्स में रखे 50 हजार रुपए निकाल लिए और फरार हो गई। इस संबंध में पुलिस ने सीमा शर्मा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धारा 379 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। ऐसे में ऑटो से यदि आप सफर कर रहे हैं तो ज़रा संभलकर करें।





















