👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की सड़कों पर दौड़ रहे लगभग छह हजार व्यवसायिक वाहनों पर परिवहन विभाग का चार करोड़ 25 लाख रुपए टैक्स बकाया है. आपको बता दें कि कोरोना काल में ट्रांसपोर्ट का कारोबार काफी प्रभावित हुआ. ऐसे में वाहन स्वामी टैक्स नहीं जमा करा सके. वहीं ट्रांसपोर्टरों को राहत देते हुए उस दौरान सरकार ने टैक्स माफ कर दिया था लेकिन इसके बावजूद अब भी करीब छह हजार वाहन स्वामी टैक्स जमा नहीं करा रहे हैं जिसकी वसूली के लिए परिवहन विभाग नोटिस जारी कर चुका है लेकिन इसके बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ. ट्रांसपोर्टर एक बार फिर टैक्स में राहत देने की मांग कर रहे.
चक्की के शुद्ध और ताजे आटे की FREE HOME DELIVERY: 9897726380





























