👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी से मरीजों को इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजने वाले चिकित्साधिकारी डॉ वकार का तबादला कर दिया गया है. डॉ वकार का तबादला नूरपुर किया गया है.
बता दें कि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बुलंदशहर रोड पर स्थित चौहान क्लिनिक रेफर किया जा रहा था जिससे जुड़ी कुछ पर्चियां भी सामने आई थी. मामले की जानकारी हासिल होने पर तीन चिकित्सकों को चिन्हित किया गया. जांच में डॉ वकार दोषी मिले जिसके बाद चिकित्साधिकारी का तबादला कर दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ वकार बुलंदशहर रोड पर स्थित चौहान क्लिनिक पर मरीजों को भेज रहे थे जो कि उनके करीबियों का बताया जा रहा है.
अब चखें जायकेदार Rolls और Momos का स्वाद: 9719036626





























