हापुड़, सीमन/पुलकित अग्रवाल (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। शासन ने हापुड़ के एसपी नीरज कुमार जादौन समेत 14 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन को बागपत में तैनाती मिली है। जबकि कानपुर नगर कमिश्नरेट में तैनात दीपक भूकर को हापुड़ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
Our Trending Story: सैकड़ों लाइलाज बीमारियों का इलाज एक ही छत के नीचे कैसे सम्भव है:
इससे पहले यूपी पुलिस में पांच अगस्त को 14 नए आईपीएस अफसरों की तैनाती की गई थी। आगामी त्योहारों और चुनावों की दृष्टि से यह तबादले बेहद अहम मानें जा रहे हैं। इस दौरान गोरखपुर, बलिया, रामपुर, उन्नाव, बागपत, ललितपुर, चित्रकूट के पुलिस कमिश्नर बदल दिए गए हैं।
पढ़ें पूरी सूची:


Our Trending Story: हापुड़ के संदीप मिश्रा को नकली दवाएं बनाने के आरोप में मुम्बई पुलिस ने पकड़ा
तबादले इस प्रकार है:
हापुड़ के पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार को बागपत में तैनात किया गया है। कानपुर नगर कमिश्नरेट में तैनात दीपक भूकर को हापुड़ का पुलिस अधीक्षक तैनात किया गया है।
कानपुर नगर कमिश्नरेट में तैनात अपर पुलिस आयुक्त निखिल पाठक को ललितपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अभिषेक सिंह को बागपत से लखनऊ भेजा है। सुरेश राव ए कुलकर्णी को उन्नाव से लखनऊ स्थानांतरित किया गया है। धवल जायसवाल को प्रयागराज से चित्रकूट भेजा गया है। चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल को रामपुर की जिम्मेदारी दी गई है। शगुन गौतम को रामपुर से पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान भेजा गया है। बलिया के पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा को गोरखपुर का सीनियर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। गोरखपुर के सीनियर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार को पीलीभीत का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। लखनऊ पुलिस महानिदेशक राजकरन नैय्यर को बलिया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। प्रयागराज पीएसी चतुर्थ वाहिनी में तैनात अविनाश पांडेय को उन्नाव का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। राठौर किरीट के हरिभाई को पीलीभीत से आगरा की जिम्मेदारी दी गई है। प्रमोद कुमार को ललितपुर से लखनऊ भेजा गया है।
MISS N KIDS: कपड़ों पर पाएं खास छूट, कॉल करें: 7838004027:
























